मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नौसेना दिवस की बधाई दी

0
48

नई दिल्ली । समुद्री सीमाओं की रक्षा में दिन-रात तत्पर, अपने अदम्य साहस, शौर्य और निष्ठा से राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले भारतीय नौसेना के सभी वीर जवानों एवं उनके परिजनों को भारतीय नौसेना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को भारतीय नौसेना दिवस के मौके पर नौसैनिकों और उनके परिजन को बधाई दी और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति उनके संकल्प, साहस व योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में दिन-रात तत्पर, अपने अदम्य साहस, शौर्य और निष्ठा से राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले भारतीय नौसेना के सभी वीर जवानों एवं उनके परिजनों को भारतीय नौसेना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा, समुद्री सीमाओं के अडिग प्रहरी होने के साथ ही मानवता की सेवा, आपदा प्रबंधन और वैश्विक शांति स्थापना में अग्रणी भूमिका निभाने वाली भारतीय नौसेना पर हमें गर्व है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here