
नई दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार शाम नई दिल्ली में आयोजित ‘पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य’ विषयक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगी।
एनजीटी कर रहा दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन
दो दिवसीय इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से किया जा रहा है। सम्मेलन में पर्यावरण और जलवायु से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो रही है।
कई वरिष्ठ हस्तियों की मौजूदगी की संभावना
समापन सत्र में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल, सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना, एनजीटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के भी मौजूद रहने की संभावना है।

















