धुरंधर में रणवीर की परफॉर्मेंस पर फैंस हुए फिदा! मिल रहा है जबरदस्त रिएक्शन

0
31

मुंबई । रनवीर सिंह इस वीकेंड पूरी तरह छाए हुए हैं, क्योंकि धुरंधर पूरे देश में दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म की दमदार कहानी और रनवीर की बिजली जैसी एक्टिंग को देखकर लोग थियेटर से निकलते ही तारीफ़ों की बरसात कर रहे हैं और सोशल मीडिया इसका सबसे बड़ा सबूत है।

फैंस रनवीर सिंह पर प्यार बरसा रहे हैं। उनकी एक्टिंग को “प्योर सिनेमा” कहकर सराहा जा रहा है और उन्हें इस पीढ़ी के सबसे बेहतरीन परफ़ॉर्मर्स में से एक बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर चर्चाएँ लगातार बढ़ रही हैं। फैंस कह रहे हैं कि उनकी आँखों के एक्सप्रेशन और हर रोल में पूरी तरह बदल जाने की क्षमता उन्हें बाकी सब से एक अलग लीग में खड़ा करती है।

एक यूज़र ने लिखा:

 “बाबा… आप तो पूरी तरह फायर हो!!! आपकी आँखों ने हज़ार बातें कह दीं। सच में, इस पीढ़ी के सबसे बेहतरीन एक्टर के तौर पर #RanveerSingh को पाकर हम खुश हैं।”

https://x.com/venkat334444/status/1997925699852828920?s=46&t=h7CNfhbW83pi5JBu-7qesA

एक यूज़र ने सबकी बात एक लाइन में कह दी:

“सबको मान लेना चाहिए… रणवीर सिंह की आँखें ही PURE CINEMA हैं #RanveerSingh #Dhurandhar

@AdityaDharFilms”

https://x.com/sikanda53186882/status/1997744805154296000?s=46

एक और फैन ने परफॉर्मेंस देख इमोशन होते हुए लिखा:

“माफ़ करना लॉर्ड रणवीर, मैं आपके खेल से वाकिफ़ नहीं था, शानदार एक्टिंग #Dhurandhar”

https://x.com/usr_135/status/1997713798464250083?s=46

कई दर्शक फिल्म के तगड़े रियलिज़्म और इमोशनल गहराई से बेहद प्रभावित हैं, खासकर रणवीर की आँखों से उभरती हर भावना ने सभी को अपना दीवाना बना दिया है:

“#Dhurandhar कमाल थी। असली फुटेज का इस्तेमाल बहुत भावुक कर गया।

#RanveerSingh – एक्टर ने हर पहलू में ग़ज़ब काम किया। उन्होंने बिना ज़्यादा बोले, सिर्फ़ अपनी आँखों से असली कहानी कह दी और धुरंधर का मतलब ही बदल दिया। भगवान करे वो यूँ ही चमकते रहें

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here