बेरोजगारी भत्ता को लेकर सदन में हंगामा, विपक्ष ने किया बहिर्गमन…

0
55

रायपुर । विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को बेरोजगारी भत्ता के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने इस मसले पर वॉकआउट कर दिया।

दरअसल कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने सवाल पूछा कि, बेरोजगारों को भत्ता दे रहे हैं या नहीं। इस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा- हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने वाला बना रही है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- पिछले सत्र में जानकारी दी गई थी कि, योजना चालू है, जब योजना प्रारंभ है तो युवाओं को भत्ता क्यों नहीं दे रहे हैं?

जमकर हंगामे के बाद विपक्ष का वॉकआउट

इसके बाद युवाओं को रोजगार देने पर दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई। सदन में जमकर नारेबाजी और हंगामा होने लगा। काफी हंगामा और हो हल्ले के बाद संतोषजनक जवाब ना मिलने पर विपक्ष ने बेरोजगारी भत्ता नहीं देने पर सदन से बहिर्गमन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here