आशीष चंचलानी ने स्त्री और दंगल के लिए दिया था ऑडिशन…

0
120

मुंबई । भारत के सबसे बड़े डिजिटल स्टार आशीष चंचलानी ने अपने मज़ेदार और एंटरटेनिंग कंटेंट से यूट्यूब की दुनिया में धूम मचा दी है। कंटेंट क्रिएशन में कदम रखने के बाद से ही वह लगातार आगे बढ़ते गए और सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ते रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने एकाकी के ज़रिए डायरेक्शन में भी डेब्यू किया, जो इस वक्त लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आशीष ने स्त्री और दंगल जैसी फ़िल्मों के लिए भी ऑडिशन दिया था?

जी हाँ, आशीष चंचलानी ने स्त्री और दंगल में बिट्टू और ओमकार के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में आशीष ने दोनों फिल्मों के ऑडिशन का अपना किस्सा बताया और कहा कि ये रोल बाद में अपारशक्ति खुराना को मिल गए। मज़ाक में आशीष ने कहा, “मैं स्त्री के लिए ऑडिशन दिया था, अपारशक्ति के रोल के लिए। एक बार दंगल के लिए भी किया था। मैं अपार भाई को बोलता हूँ, ‘भाई, आपके साथ कुछ तो है। इसलिए मेरे को पता चलता है न कि आप पिक्चर कर रहे हो, तो मैं भाग जाता हूँ। क्योंकि मेरे को मालूम है, मैंने कुछ ऑडिशन किया, आप लेकर जाओगे।”

एकाकी में आशीष चंचलानी कई ज़िम्मेदारियाँ निभा रहे हैं, वह इसके लेखक, निर्देशक, निर्माता और मुख्य अभिनेता भी हैं, जो उनके बड़े क्रिएटिव विज़न को दिखाता है। इस सीरीज़ में उनकी करीबी टीम भी फिर से साथ आई है। कुणाल छाबड़िया को-प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं, आकाश दोदेजा पैरेलल लीड में नज़र आ रहे हैं, जशन सिरवानी एग्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं और तनीष सिरवानी शो की क्रिएटिव दिशा संभाल रहे हैं।

इसका स्क्रीनप्ले ग्रिशिम नवानी के साथ मिलकर लिखा गया है, जबकि लाइन प्रोड्यूसर के तौर पर रितेश साधवानी ने प्रोडक्शन को संभाला है। नए और अलग अंदाज़ की कहानी का वादा करती एकाकी का पहला एपिसोड 27 नवंबर 2025 को और दूसरा एपिसोड 8 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हुआ, जिसे खास तौर पर ACV स्टूडियोज़ के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here