शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 72 अंक फिसला

0
249

नई दिल्ली ।आज बुधवार को शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। शुरुआती संकेत देने वाला गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) सुबह करीब 7:30 बजे 72 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 26,207.50 पर कारोबार करता दिखा। बेंचमार्क सूचकांक अपने रिकॉर्ड हाई के आसपास बने हुए हैं, ऐसे में निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाते नजर आ सकते हैं। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत, भू-राजनीतिक चिंताएं और बड़े शेयरों में लगातार हो रही मुनाफावसूली के कारण आज बाजार में ‘वेट एंड वॉच’ की रणनीति देखने को मिल सकती है।

आज कुछ चुनिंदा शेयरों में हलचल रहने की संभावना है। तिमाही नतीजों की बात करें तो गैलेक्सी एग्रीको एक्सपोर्ट्स, महेश डेवलपर्स, प्रीमियर एनर्जी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर और सिद्धेश्वरी गारमेंट्स आज अपने नतीजे जारी करेंगे, जिससे इन शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी।

टाइटन कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इसके घरेलू कारोबार में 38 फीसदी और अंतरराष्ट्रीय कारोबार में 79 फीसदी की मजबूत बढ़त दर्ज की गई है। वहीं जूबिलेंट फूडवर्क्स का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 13.4 फीसदी बढ़कर 2,438.7 करोड़ रुपये पहुंच गया है। कंपनी ने तिमाही के दौरान 75 नए स्टोर भी खोले।

उधर, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने संकेत दिए हैं कि देश में मांग की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। कंपनी को आने वाली तिमाहियों में महंगाई में नरमी और कम जीएसटी दरों से खपत में सुधार की उम्मीद है। कुल मिलाकर आज बाजार में चुनिंदा शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here