इस्पात संयंत्र में भीषण ब्लास्ट, छह मजदूरों की मौत, चार गंभीर घायल

0
105

बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात स्टील प्लांट में क्लिनिकल फर्नेस (डीएससी कोल कीलन) के दौरान हुए जोरदार ब्लास्ट में छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद संयंत्र परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब 9:30 से 9:40 बजे के बीच हुई। फर्नेस के पास प्लेटफार्म पर सफाई कार्य कर रहे मजदूर अचानक हुए विस्फोट की चपेट में आ गए। ब्लास्ट के कारण गर्म कोयला और तेज तापमान से छह श्रमिकों को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, भाटापारा ग्रामीण पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भाटापारा मरचुरी भेज दिया गया है।

घायलों को पहले भाटापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है।

मंत्री टंक राम वर्मा ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हादसे की गहन जांच होनी चाहिए। यह पता लगाया जाना जरूरी है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, और संयंत्र में आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध थे या नहीं।

कलेक्टर दीपक सोनी और एसपी भावना गुप्ता ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल छह लोगों की मौत और चार के घायल होने की जानकारी है। पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर मौजूद हैं और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। संयंत्र प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here