विक्रांत की फिल्म में ‘वर्ल्ड पीस एंथम’ गाएंगी जेनिफर लोपेज

0
141

मुंबई । बॉलीवुड में अब तक जो बड़े-बड़े सितारे सलमान खान और शाहरुख खान भी नहीं कर पाए, वो करिश्मा अब विक्रांत मैसी करने जा रहे हैं। विक्रांत की आने वाली फिल्म ‘व्हाइट’ ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हलचल मचा दी है। दरअसल, इस फिल्म में हॉलीवुड की मशहूर पॉप गायिका जेनिफर लोपेज की एंट्री ने सभी को चौंका दिया है। जेनिफर इस फिल्म के लिए एक ‘वर्ल्ड पीस एंथम’ गाएंगी, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का झंडा गाड़ देगा।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर, विक्रांत मैसी की अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘व्हाइट’ से जुड़ने जा रही हैं। खबर है कि जेनिफर इस फिल्म के लिए एक ‘वर्ल्ड पीस एंथम’ (विश्व शांति गान) को अपनी जादुई आवाज देंगी। किसी भारतीय अभिनेता की फिल्म के लिए जेनिफर लोपेज जैसी ग्लोबल हस्ती का जुड़ना अपने आप में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। इस फिल्म को ‘पठान’ और ‘फाइटर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और महावीर जैन प्रोड्यूस कर रहे हैं।

अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, ये कोई साधारण गाना नहीं होगा। जेनिफर लोपेज एक ऐसा ‘वर्ल्ड पीस एंथम’ तैयार करने जा रही हैं जो पूरी दुनिया को शांति और भाईचारे का संदेश देगा।

इस गाने की तुलना महान पॉप स्टार माइकल जैक्सन के ऐतिहासिक ट्रैक ‘हील द वर्ल्ड’ से की जा रही है। ये गाना अंग्रेजी और स्पेनिश भाषाओं में होगा, जो भारतीय दर्शन ‘वसुधैव कुटुंबकम’ (दुनिया एक परिवार है) और ‘विश्व शांति’ की थीम पर आधारित होगा।

‘व्हाइट’ का निर्माण सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के विश्व शांति के विजन को दुनिया तक पहुँचाने के लिए किया गया है। बता दें कि ये फिल्म केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि एक खास मकसद के लिए बनाई जा रही है। इसकी कहानी ‘विश्व शांति’ ‘अहिंसा’ और ‘एकता’ के वैश्विक संदेश पर आधारित है। यह फिल्म भारतीय दर्शन को पूरी दुनिया के सामने एक नए ढंग से पेश करेगी।

इस फिल्म को काफी बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। ये अंग्रेजी और स्पैनिश समेत कई अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म में 52 साल पुराने उस गृहयुद्ध को दिखाया जाएगा, जिसे गुरुजी ने बिना गोली चलाए ऐसे ही सुलझ दिया था। फिल्म की टीम में दुनियाभर के कई लोकप्रिय कलाकार शामिल होंगे। इस फिल्म में रविशंकर की भूमिका के साथ न्याय करने के लिए विक्रांत कई बड़े शारीरिक बदलावों से गुजरे हैं।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here