स्वच्छता शिकायत पर निगम की त्वरित कार्रवाई, लालपुर फल बाजार के सामने नाला कब्जामुक्त

0
68

रायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम को प्राप्त स्वच्छता संबंधी जनशिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही तथा जोन क्रमांक 10 के जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के निर्देश पर कार्रवाई की गई। इसके तहत जोन 10 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लालपुर फल बाजार क्षेत्र के सामने स्थित मार्ग एवं नाले का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा और स्वच्छता निरीक्षक यशवंत बेरिहा द्वारा किए गए निरीक्षण में पाया गया कि नाले पर अवैध रूप से बड़े पाटे बनाए गए थे और फल ठेले लगाकर नाले की सफाई पूरी तरह अवरुद्ध की जा रही थी। प्राप्त जनशिकायत को सही पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

निर्देशों के पालन में जोन 10 स्वास्थ्य विभाग ने जेसीबी मशीन की सहायता से विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान नाले पर कब्जा कर बनाए गए लगभग 12 बड़े आकार के अवैध पाटों को तोड़ा गया। इसके साथ ही नाले से अवैध फल ठेलों को हटाकर पूरे क्षेत्र को कब्जामुक्त किया गया और नाले की विधिवत सफाई करवाई गई।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इस त्वरित कार्रवाई से जलनिकासी की समस्या का समाधान हुआ है और क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया गया है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में स्वच्छता में बाधा उत्पन्न करने वाले अवैध कब्जों के विरुद्ध आगे भी सख्त और सतत कार्रवाई जारी रहेगी।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here