किंग’ की ग्लोबल रिलीज़ के लिए रेड चिलीज़ और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने यश राज फिल्म्स से मिलाया हाथ

0
37

खान स्टारर सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली फिल्म किंग के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन के लिए यश राज फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है, जिससे भारतीय सिनेमा के तीन सबसे ताकतवर प्रोडक्शन बैनर्स एक साथ आ गए हैं।

2026 में रिलीज़ होने वाली सबसे बड़ी फिल्मों में से एक किंग अनाउंसमेंट के बाद से ही जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। अब यश राज फिल्म्स के ओवरसीज़ डिस्ट्रीब्यूशन संभालने के साथ यह फिल्म बड़े इंटरनेशनल मार्केट्स में एक शानदार ग्लोबल रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस साझेदारी की घोषणा टीम ने सोशल मीडिया के ज़रिए की है – https://www.instagram.com/p/DUSm-bEjMJg/?igsh=am5jMWF0dnMyMGw1

मेकर्स ने फैंस को किंग की दुनिया की एक और गहरी झलक दिखाई थी, जिसमें शाहरुख़ खान एक बोल्ड और निडर नए अवतार में नजर आए थे। शानदार लोकेशन्स और स्ट्रॉन्ग फ्रेम्स के साथ पेश किए गए ये विजुअल्स फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ा रहे हैं। दमदार इमेजरी और पावरफुल विजुअल लैंग्वेज के साथ अब किंग 2026 के आखिर में दहाड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस की जा रही किंग 2026 की सबसे ज्यादा इंतज़ार की जाने वाली बिग-स्क्रीन फिल्मों में से एक बनती जा रही है। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here