जशपुर में 24 किलो गांजा जब्त, दो आरक्षक समेत चार गिरफ्तार

0
120

जशपुर । जशपुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विवेकानंद कॉलोनी स्थित एक किराये के मकान से 24 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जिसमें पुलिस विभाग के दो आरक्षकों की संलिप्तता सामने आई है। सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, जशपुर कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि विवेकानंद कॉलोनी के एक घर में गांजा डंप कर रखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर मौके से 24 किलो गांजा जब्त किया और दो आरोपी—सुनील भगत और रवि विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया।

तस्करी में दो आरक्षक भी शामिल

पूछताछ के दौरान आरोपी सुनील भगत ने खुलासा किया कि गांजा तस्करी के नेटवर्क में पुलिस विभाग के दो आरक्षक भी शामिल हैं। जांच में तपकरा थाने में पदस्थ आरक्षक धीरेन्द्र मधुकर और अमित त्रिपाठी के नाम सामने आए।

साक्ष्य मिलने पर हुई गिरफ्तारी

पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरक्षकों को भी गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सुनील भगत और रवि विश्वकर्मा को पहले ही जेल भेजा जा चुका था, जबकि दोनों आरक्षकों को भी न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here