श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में आक़िब नबी की एंट्री, बुमराह हुए बाहर

0
46
Nby

नई दिल्ली श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आक़िब नबी को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही आक़िब नबी भारत की टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले कश्मीर घाटी के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

आक़िब नबी को पहली बार भारतीय सीनियर टेस्ट टीम में मौका मिला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि पुरुष चयन समिति ने बुमराह की अनुपलब्धता के बाद नबी को टीम में शामिल करने का फैसला किया।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

बीसीसीआई के अनुसार, जसप्रीत बुमराह को फिटनेस के आधार पर टीम में चुना गया था, लेकिन वह अभी तक चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। इसी कारण उन्हें श्रीलंका दौरे से बाहर होना पड़ा।

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। अब सभी की निगाहें आक़िब नबी के प्रदर्शन पर रहेंगी, जो पहली बार भारतीय टेस्ट टीम की जर्सी में नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here