19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 200 रुपये से अधिक घटे

0
12

नई दिल्ली। सरकार ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये से अधिक की कटौती की है। नई दरें 1 अगस्त से पूरे देश में लागू हो गई हैं। इस कटौती के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये सस्ता हो गया है।

नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,728 रुपये और कोलकाता में 2,872.50 रुपये हो गई है।

लगातार दूसरे महीने राहत

यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई है। इससे पहले 1 जुलाई को दिल्ली में इसकी कीमत 183.50 रुपये घटाई गई थी, जिसके बाद सिलेंडर की कीमत 2,930 रुपये हो गई थी।

इसके अलावा, तेल विपणन कंपनियों ने 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की कीमत में भी 13 रुपये की कटौती की है। घरेलू 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here