5 अगस्त को रायपुर में लगेगा रोजगार मेला, 137 पदों पर होगी भर्ती

0
246
Nby

रायपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर की ओर से 5 अगस्त को जोरा स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां 137 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इच्छुक उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक दस्तावेजों के साथ मेले में शामिल होना होगा।

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर पूर्व पंजीयन और ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य किया गया है। बिना पंजीयन और आवेदन के अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने पात्र युवाओं से समय पर पंजीयन कर रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here