दुर्ग जिला अस्पताल के पीछे नाली में नवजात का शव मिला

0
13

दुर्ग । जिला अस्पताल के मातृत्व-शिशु विभाग के पीछे स्थित नाली में एक नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार को कचरा बीनने वाली एक महिला ने नाली में कुछ बहता हुआ देखा। पास जाकर देखने पर उसे नवजात का शव नजर आया, जिसके बाद उसने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही लोगों ने पुलिस को खबर दी। जानकारी मिलने पर दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाली से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मरच्युरी में रखवा दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार नवजात भ्रूण लगभग छह महीने का बताया जा रहा है और उसका शरीर काफी हद तक विकसित था। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्युरी में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को पोस्टमार्टम करेगी। रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here