पन्ना— अजयगढ़ क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात

0
35

पन्न्ना विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने रविवार को अजयगढ़ जनपद क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम टिकुरिहा में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

इस विद्युत उपकेंद्र के निर्माण से आसपास के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है। साथ ही उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और बार-बार होने वाली बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलने की संभावना है।

इसके बाद विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने जनपद पंचायत अजयगढ़ पहुंचकर जनपद पंचायत के नए भवन निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया। इस भवन के निर्माण से प्रशासनिक कार्यों के संचालन में सुविधा होगी और ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में आसानी मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here