रायपुर में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी: अभनपुर में दफन शव, उरला में मिला कंकाल

0
27

रायपुर राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। अभनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिट्टी में दबा मिला, जबकि उरला इलाके में नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

अभनपुर में दफन मिला युवक का शव

अभनपुर थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध शव देखा, जो आंशिक रूप से मिट्टी में दबा हुआ था। शव का एक हाथ और पैर बाहर दिखाई दे रहा था, जबकि बाकी हिस्सा मिट्टी के अंदर था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और डॉग स्क्वॉड टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पहचान करने की कोशिश की। मृतक की पहचान हाथ पर बने टैटू के आधार पर नितेश बत्रा (25 वर्ष), निवासी शदाणी दरबार क्षेत्र के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले से दर्ज थी।

प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि हत्या के कारण और आरोपियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

उरला में मिला नर कंकाल

दूसरी घटना रायपुर कमिश्नरेट के उरला थाना क्षेत्र के मेटल पार्क इलाके की है, जहां एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और कंकाल की पहचान दिलीप नामक व्यक्ति के रूप में की गई, जिसकी गुमशुदगी पहले दर्ज कराई गई थी।

जांच जारी

दोनों मामलों में पुलिस अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है। अभनपुर मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है, जबकि उरला में मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही दोनों मामलों का खुलासा किया जाएगा।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here