सवाई माधोपुर। पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त आयुक्त ब्रजेश कुमार चान्दोलिया ने जिले के दौरे के दौरान ग्रामीण योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सहित विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने शेरपुर और रामसिंहपुरा गांव में रजिस्टरों की जांच की तथा निर्माणाधीन विद्यालय, शौचालय और अटल ज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इस दौरान ग्राम पंचायत शेरपुर में आयोजित जनसुनवाई में भी उन्होंने भाग लिया। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को उनका पूरा लाभ मिल सके।
ग्रामीण योजनाओं की समीक्षा, अतिरिक्त आयुक्त ने गांवों का किया निरीक्षण

ग्रामीण योजनाओं की समीक्षा, अतिरिक्त आयुक्त ने गांवों का किया निरीक्षण
हैदराबाद में धड़कने लगा काशी का दिल: राजामौली ने फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए रचा सिनेमाई साम्राज्य






















