आंधी-बारिश से प्रभावित किसानों के साथ खड़ी है सरकार: सीएम डॉ. मोहन यादव

0
94
Nby

भोपाल प्रदेश में हाल ही में आई आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भरोसा दिलाया है कि सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान किसी तरह की चिंता न करें, सरकार हर संभव मदद के लिए तैयार है। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे मौसम की मार से हुए नुकसान का तुरंत सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करें।

सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन इलाकों में फसलों को नुकसान हुआ है, वहां किसानों को जल्द राहत और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

गौरतलब है कि ग्वालियर-चंबल संभाग समेत राजगढ़, रायसेन और बैतूल जैसे कई जिलों में हाल ही में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान चिंतित हैं।

ऐसे में सरकार का यह आश्वासन किसानों के लिए राहत की खबर माना जा रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here