
दुरुग में अपहरण की कोशिश से हड़कंप, सूझबूझ से बचीं दो मासूम बच्चियां
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के बेलादुला चौकी क्षेत्र के दुरुग गांव में देर रात अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो नाबालिग बच्चियों को अज्ञात नकाबपोश युवकों ने निशाना बनाया, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10 से 11 बजे के बीच की है। दोनों बच्चियां घर के आंगन में मौजूद थीं, तभी पीछे से दो नकाबपोश युवक पहुंचे और उनके मुंह पर कुछ सुंघाने की कोशिश करने लगे। स्थिति को भांपते ही बच्चियों ने हिम्मत दिखाई और शोर मचाया, लेकिन तब तक घरवाले बाहर नहीं आ सके।
खुद को बचाने के लिए दोनों बच्चियां वहां से भाग निकलीं और करीब एक किलोमीटर दूर जाकर छिप गईं। जब परिजनों को बच्चियां घर में नहीं मिलीं, तो उन्होंने रिश्तेदारों के साथ मिलकर तलाश शुरू की। कुछ समय बाद दोनों बच्चियां गांव के किनारे घोघरी इलाके के पास अचेत अवस्था में मिलीं।
घटना के बाद परिजनों ने भटगांव थाना और बेलादुला चौकी में इसकी सूचना दी है। परिजन इसे बच्चा चोरी की आशंका से जोड़कर देख रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना की असल वजह और सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।
एवरेस्ट फतह करने निकल पड़ी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
दुर्ग में पुलिस विभाग में बड़ा एक्शन, TI सस्पेंड, कई अफसरों का तबादला
सलमान ने अपने ‘सुख’ के साथ शेयर किए खास पल, फैंस बोले – दिल जीत लिया



















