
रायपुर साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन साइबर शील्ड” के तहत रायपुर रेंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फर्जी सिम कार्ड बेचकर साइबर ठगी को बढ़ावा देने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
कई राज्यों से जुड़े आरोपी
गिरफ्तार आरोपी वेस्ट बंगाल, दुर्ग, बलौदाबाजार और रायपुर के रहने वाले हैं। ये लोग मोबाइल दुकानों के जरिए फर्जी सिम कार्ड बेचने का काम कर रहे थे।
300 से ज्यादा फर्जी सिम का खुलासा
पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में 300 से अधिक फर्जी सिम कार्ड के इस्तेमाल से जुड़ी अहम जानकारी मिली है, जिनका इस्तेमाल विभिन्न साइबर अपराधों में किया जा रहा था।
कैसे करते थे फ्रॉड
आरोपी ग्राहकों के नाम पर
- डबल थंब स्कैन
- आई ब्लिंक
- और ई-केवाईसी का दुरुपयोग
कर अतिरिक्त सिम एक्टिवेट करते थे। फिर इन्हें ऊंची कीमत पर साइबर अपराधियों को बेच दिया जाता था।
किन-किन अपराधों में हुआ इस्तेमाल
इन फर्जी सिम का उपयोग
ऑनलाइन जॉब फ्रॉड
टेलीग्राम टास्क स्कैम
फेक सोशल मीडिया फ्रॉड
शेयर ट्रेडिंग ठगी
सस्ते सामान का झांसा
जैसे मामलों में किया गया।
लाखों की ठगी का मामला ,दो अलग-अलग मामलों में करीब 20.28 लाख रुपये और 6.42 लाख रुपये की साइबर ठगी सामने आई है।
जांच जारी
पुलिस अब इन सिम कार्ड्स से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।
यह कार्रवाई साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण–
1 सुदीप्त सासमल पिता अशोक सासमल उम्र 36 वर्ष वर्तमान पता बीरगांव, रायपुर (साहू मोबाइल भनपुरी रायपुर), स्थाई पता पांसकूड़ा, पूर्व मेदनीपुर, वेस्ट बंगाल
2 शिवनारायण साहू पिता भोलाराम उम्र 37 वर्ष पता कसडोल, बलौदा बाजार (रुद्रा मोबाइल उरला, शिव कृपा मोबाइल बलौदा बाजार)
3 जयंत लहरी पिता स्व. बसंत लहरी उम्र 31 वर्ष पता 245 जी रिसाली सेक्टर दुर्ग (लहरी मोबाइल रिसाली दुर्ग)
4 मनीष आहूजा पिता रमेश आहूजा उम्र 39 वर्ष पता B 10 मारुति विहार महावीर नगर रायपुर (आहूजा मोबाइल, महावीर नगर रायपुर)
5 सुधीर जैन पिता सुंदर लाल जैन उम्र 50 वर्ष पता शिवानंद नगर सेक्टर 4 विनायक गार्डन खमतराई रायपुर
6 कौशल प्रताप सिंह पिता वीरेंद्र प्रताप सिंह उम्र 38 वर्ष पता कैलाश नगर जामुल, दुर्ग
(नेयानी मोबाइल जामुल दुर्ग)
7 विनोद वर्मा पिता हरिराम वर्मा उम्र 32 वर्ष पता झंडा चौक पंडरी रायपुर



















