
सुरों की सरिता में डूबी राजधानी: ‘मृदंग’ की पहली वर्षगांठ पर लाइव बैंड ने बिखेरा जादू
भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ संपन्न हुआ उत्सव
रायपुर: राजधानी के शहीद स्मारक भवन में रविवार की शाम एक यादगार संगीत की इबारत लिखी गई। अवसर था संगीत संस्था ‘मृदंग: नाद संगीत का’ के एक सफल वर्ष पूर्ण होने का। आधुनिक दौर के डिजिटल ट्रैक (कैराओके) से हटकर संस्था ने ‘प्योर लाइव संगीत’ के जरिए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महापौर और विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी मौजूदगी
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी ने दीप प्रज्वलन कर किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय (SSIPMT) के चेयरमैन श्री निशांत त्रिपाठी जी, प्रो. डी.के. इंटरप्राइजेस के श्री दीपेश कृपाल जी एवं जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल जी उपस्थित रहे।
साथ ही गरिमामयी उपस्थिति में डॉ. मनोज शर्मा (प्रिंसिपल, SSIPS), श्री संतोष नायक (महालक्ष्मी एसोसिएट्स), श्री प्रितेश साहू (कांति कंस्ट्रक्शन), श्री राकेश सिंह ठाकुर (महामंत्री भाजपा, लाखे नगर मंडल) एवं समाज सेवी श्री धीरज बावनकर ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
इन कलाकारों और म्यूजिशियन ने बांधा समां
मंच पर अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने वाले गायकों में रविन्द्र दत्ता, मनोज चक्रधारी, अनुराग ठाकुर, मुकेश फतनानी, प्राची बाजपेयी, शालू, राहुल लखानी, गजेन्द्र वर्मा और विनय वर्मा शामिल रहे।
कार्यक्रम की जान भिलाई से आए 8 दिग्गज म्यूजिशियन की टीम रही, जिनके वाद्य यंत्रों की थाप ने पूरे हॉल को झूमने पर मजबूर कर दिया। टीम में शामिल थे:
-
यश यदु (संचालक), रतन बारिक (आर्गन), आशुतोष (लीड गिटार), सत्येन्द्र कुमार (बेस गिटार), मनोज नायक (पैड 1), दीपशिखर (पैड 2), अनिल खेमे (सेक्सोफोन) और हुपेन्द्र साहू (ढोलक)।
कार्यक्रम का सफल संचालन रविंदर सिंग दत्ता और आशीष सिंह ठाकुर ने अपनी विशेष शैली में किया।
प्रतिष्ठित नागरिकों की उपस्थिति
कलाकारों का उत्साहवर्धन करने के लिए डॉ. मनोज शर्मा (प्रिंसिपल, SSIPS), श्री संतोष नायक (महालक्ष्मी एसोसिएट्स), श्री प्रितेश साहू (कांति कंस्ट्रक्शन), श्री राकेश सिंह ठाकुर (महामंत्री भाजपा, लाखे नगर मंडल) एवं समाज सेवी श्री धीरज बावनकर उपस्थित रहे।
एक भावुक विदाई: आशा जी को नमन
संगीतमय संध्या का समापन एक भावुक मोड़ पर हुआ, जब स्व. आशा जी के संगीत जगत में योगदान को याद किया गया। पूरे सदन ने 2 मिनट का मौन धारण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
आभार प्रदर्शन
संस्था के संरक्षक श्री ईशांत सोनी, प्रेरणास्रोत श्री मनोज चक्रधारी, संयोजिका हिना कोशलेय एवं संचालक अनुराग सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम की अपार सफलता के लिए शहरवासियों, विशेष सहयोगी श्री राजेश सोनी, सभी प्रायोजकों और आधिकारिक मीडिया पार्टनर ‘युवा चौपाल न्यूज़’ के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।


भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ संपन्न हुआ उत्सव
















