
सक्ती छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता थर्मल पॉवर प्लांट में बॉयलर ट्यूब फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
घायलों का इलाज जारी
सभी घायलों को तत्काल रायगढ़ के जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
अंदर फंसे होने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद कुछ और मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे राहत-बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।
पुलिस ने की पुष्टि
सक्ती के एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
यह हादसा एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।



















