
राजधानी में ‘आशा किरण सम्मान’ समारोह संपन्न: समाज सेवा के लिए जनसेवा फाउंडेशन की अध्यक्ष विभा सोनी हुईं सम्मानित
रायपुर: सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन द्वारा 18 अप्रैल को वृंदावन हॉल में ‘आशा किरण सम्मान’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भर से चुनी गईं 151 विशिष्ट प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न (मोमेंटो) और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसी गरिमामय कार्यक्रम में, जनसेवा फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती विभा सोनी को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और निरंतर योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।






















