तलवार की नोक पर करोड़ों की लूट, ज्वेलरी स्टोर मैनेजर पर हमला

0
9

रायपुर रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में देर रात हुई एक बड़ी लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर तलवार से हमला कर एक करोड़ रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए।

दूसरी शाखा से लौट रहे थे मैनेजर

जानकारी के अनुसार, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी 5 मई की रात तिल्दाडीह स्थित दूसरी शाखा से आभूषण लेकर खरोरा लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो से तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

तलवार से किया हमला

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले गाली-गलौज की और फिर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल विनीत सोनी सड़क पर गिर पड़े।

इसके बाद आरोपी उनके पास मौजूद आभूषणों से भरे बैग को लूटकर फरार हो गए।

हालत गंभीर

घटना के बाद घायल मैनेजर ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। आरोपियों की तलाश में शहर और आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान के प्रयास जारी हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here