
रायपुर आम जनता को त्वरित और सरल न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नेशनल लोक अदालत और “समाधान समारोह विशेष लोक अदालत 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत लंबित मामलों का आपसी सहमति और सुलह के माध्यम से निराकरण किया जाएगा।
9 मई से शुरू होगी प्रक्रिया
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई को किया जाएगा। वहीं सर्वोच्च न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को होगा। इसमें सुप्रीम कोर्ट में लंबित उपयुक्त मामलों को भी शामिल किया जाएगा।
सुलह और आपसी सहमति पर जोर
इस पहल का उद्देश्य विवादों का शांतिपूर्ण समाधान करना और न्याय प्रक्रिया को आसान बनाना है। पक्षकारों के बीच बातचीत और मध्यस्थता के जरिए मामलों का निपटारा किया जाएगा।
पहले से चल रही हैं सुलह बैठकें
राज्य, जिला, तालुका और उच्च न्यायालय विधिक सेवा समितियों के मध्यस्थता केंद्रों में 21 अप्रैल 2026 से पूर्व सुलह बैठकें शुरू हो चुकी हैं। इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ और विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम उपलब्ध
पक्षकार सुलह बैठकों में शारीरिक रूप से या वर्चुअल माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई
अपने मामले को “समाधान समारोह विशेष लोक अदालत” में शामिल कराने के लिए इच्छुक पक्षकारों को सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।
संपर्क के लिए हेल्पलाइन
अधिक जानकारी के लिए पक्षकार वन स्टॉप सेंटर (वार रूम) और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर से संपर्क कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण संपर्क नंबर:
- 011-23115652
- 011-23116464
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर: 0771-2425944
- मोबाइल: 8301508992
ईमेल: speciallokadalat2026@sci.in



















