पारिवारिक विवाद में दो सालियों की हत्या करने वाला आरोपी जीजा गिरफ्तार

0
14

रायपुर पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते अपनी दो सालियों पर गोली चलाने वाले आरोपी जीजा को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में दोनों महिलाओं की उपचार के दौरान मौत हो गई।

पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार आरोपी जितेन्द्र कुमार वर्मा का अपनी पत्नी ज्योति वर्मा के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद के कारण उसकी पत्नी पिछले 20-25 दिनों से अपनी मां के घर पंडरी में रह रही थी।

पत्नी और बच्ची से मिलने पहुंचा था आरोपी

घटना 5 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। आरोपी अपनी पत्नी और डेढ़ वर्षीय बच्ची से मिलने ससुराल पहुंचा था। उसने वीडियो कॉल पर बच्ची से बात कराने की मांग की।

परिवार के लोगों द्वारा सुबह आने की बात कहने पर आरोपी गुस्सा हो गया।

घर में की फायरिंग

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और पहले अपनी साली गीतांजली वर्मा उर्फ जया पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गई।

शोर सुनकर दूसरी साली दुर्गेश्वरी वर्मा नीचे आई, जिस पर भी आरोपी ने गोली चला दी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेन्द्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने वारदात स्वीकार कर ली है।

हथियार और कारतूस जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ थाना पंडरी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 109 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here