

नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
तेलंगाना में 9,400 करोड़ की परियोजनाएं
प्रधानमंत्री हैदराबाद में लगभग 9,400 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
इनमें शामिल हैं:
- वारंगल में पीएम मित्रा पार्क का उद्घाटन
- संगारेड्डी जिले के ज़हीराबाद इंडस्ट्रियल एरिया का शिलान्यास
- हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे के तहत नेशनल हाईवे-167 के चार लेन निर्माण की आधारशिला
- मलकापुर में इंडियन ऑयल के ग्रीनफील्ड टर्मिनल का लोकार्पण
सिंधु हॉस्पिटल का उद्घाटन
प्रधानमंत्री हैदराबाद में अत्याधुनिक कैंसर केंद्रित मल्टी सुपर स्पेशियलिटी सुविधा ‘सिंधु हॉस्पिटल’ का भी उद्घाटन करेंगे।
कर्नाटक में आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम में शामिल होंगे
कर्नाटक दौरे के दौरान प्रधानमंत्री बेंगलुरु में आयोजित ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की 45वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगे।
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर दोनों राज्यों में प्रशासन ने सुरक्षा और कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
















