तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मासूम की मौत, पोस्टमार्टम के दौरान लॉकेट गायब होने का आरोप

0
140

जांजगीर-चांपा जिले के केरा गांव की घटना, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा। जिले के बिर्रा-शिवरीनारायण मार्ग स्थित केरा गांव में तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम हर्ष श्रीवास की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार हर्ष अपने पिता मनोज कुमार श्रीवास की सैलून दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन तत्काल उसे नवागढ़ के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को रातभर अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया।

पोस्टमार्टम के दौरान लॉकेट गायब होने का आरोप
घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि जब बच्चे को अस्पताल लाया गया था, तब उसके गले में सोने का लॉकेट मौजूद था, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद वह गायब मिला।

इस मामले को लेकर परिजनों में नाराजगी और आक्रोश है।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर फरार वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही अस्पताल परिसर से लॉकेट गायब होने के मामले की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here