कच्चे तेल की कीमतों में फिर उछाल, ब्रेंट क्रूड 81.66 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा

0
74
Nby

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स की कीमत में करीब 1 डॉलर प्रति बैरल का इजाफा हुआ, जिसके बाद इसका भाव बढ़कर 81.66 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

विशेषज्ञों के अनुसार, ईरान और अमेरिका के बीच जारी वार्ता की तनावपूर्ण शुरुआत के कारण वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता बढ़ी है, जिसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर देखने को मिला।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि ईरान अपने सहयोगी संगठन हिज़्बुल्लाह को लेबनान में हिंसा फैलाने से नहीं रोकता, तो अमेरिका ईरान के खिलाफ फिर से सख्त कार्रवाई कर सकता है।

भूराजनीतिक तनाव बढ़ने के चलते आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here