छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से होगा शुरू

0
5
Nby

रायपुर छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में आगामी शैक्षणिक सत्र अब 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि नए सत्र की शुरुआत के साथ ही विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक, गणवेश और साइकिल का वितरण भी सुनिश्चित किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि सत्र को पहले शुरू करने का उद्देश्य पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करना और विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों में सुधार लाना है। इससे छात्रों को पढ़ाई के लिए अधिक समय मिल सकेगा और शैक्षणिक गुणवत्ता बेहतर होगी।

उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए वीएसके ऐप पर पंजीयन और उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य कर दिया जाएगा। जुलाई महीने से वेतन का भुगतान भी ऐप में दर्ज उपस्थिति के आधार पर किया जाएगा।

सरकार का मानना है कि नई व्यवस्था से स्कूलों में अनुशासन, नियमित उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में सुधार आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here