अगले तीन दिनों तक बस्तर संभाग में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी5

0
6

मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञानी डॉ. गायत्री वाणी ने बताया कि इस दौरान कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

इधर, बस्तर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। जगदलपुर में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here