कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-गोवा समेत 6 राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी

0
8
Nby

मौसम विभाग ने गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश और ओडिशा में आज मूसलाधार से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ जलभराव और सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

राजस्थान, तेलंगाना और कर्नाटक में अगले दो दिन भारी वर्षा के आसार

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना और विदर्भ में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भरने और नदी-नालों के उफान पर आने का खतरा बना रह सकता है।

छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना

आज असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मराठवाड़ा, पश्चिमी राजस्थान तथा देश के दक्षिणी हिस्सों में भी तेज वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश के आसार

इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश से तापमान में हल्की गिरावट और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here