पिंक पेट्रोल की सतर्कता से 2 वर्षीय मासूम परिजनों से मिला, परिवार ने जताया आभार

0
4

रायपुर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की पिंक पेट्रोल यूनिट की सतर्कता और संवेदनशीलता से रास्ता भटक गया दो वर्षीय मासूम बच्चा सकुशल अपने परिजनों से मिल गया। बच्चे को सुरक्षित वापस मिलने पर परिजनों ने रायपुर पुलिस और पिंक पेट्रोल टीम का आभार व्यक्त किया।

कर्मा चौक पर अकेला रोता मिला था मासूम

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए संचालित पिंक पेट्रोल यूनिट 4 जुलाई 2026 को थाना गुढ़ियारी क्षेत्र के कर्मा चौक में नियमित पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को करीब दो वर्षीय बालक अकेले रोते हुए मिला।

बालक की उम्र कम होने के कारण वह अपना नाम या अपने माता-पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहा था।

पुलिस ने शुरू की परिजनों की तलाश

पिंक पेट्रोल टीम ने तत्काल बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसके परिजनों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस को बच्चे के चाचा रोहन ध्रुव की जानकारी मिली, जिन्हें मौके पर बुलाया गया।

पहचान की पुष्टि होने के बाद बच्चे के माता-पिता पूजा ध्रुव और हीराधार ध्रुव को भी सूचना देकर बुलाया गया।

सत्यापन के बाद परिजनों को सौंपा गया बच्चा

आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने मासूम को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट और पिंक पेट्रोल यूनिट का धन्यवाद जताया।

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए लगातार सक्रिय है पिंक पेट्रोल

रायपुर पुलिस ने कहा कि पिंक पेट्रोल यूनिट महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तथा सहायता के लिए लगातार शहर में सक्रिय रूप से पेट्रोलिंग कर रही है। किसी भी आपात स्थिति या सहायता की आवश्यकता होने पर नागरिक पिंक पेट्रोल यूनिट से संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here