छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मोर मईके’ का शुभ मुहूर्त, शूटिंग हुई शुरू

0
12

भिलाई उज्जल फिल्म के बैनर तले बनने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मोर मईके’ का शुभ मुहूर्त रायपुर के इंद्रप्रस्थ फेस-1 स्थित शिव मंदिर में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। मुहूर्त पूजा के साथ ही फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ भी कर दिया गया।

प्रदीप शर्मा और उपासना वैष्णव पर फिल्माया गया पहला दृश्य

फिल्म के निर्माता, निर्देशक और छॉलीवुड के प्रसिद्ध कैमरामैन दिनेश ठक्कर ने बताया कि फिल्म का पहला दृश्य अभिनेता प्रदीप शर्मा और अभिनेत्री उपासना वैष्णव के साथ शूट किया गया। उन्होंने कहा कि फिल्म की अधिकांश शूटिंग गरियाबंद जिले के प्राकृतिक और रमणीय स्थलों पर की जाएगी।

मुहूर्त समारोह में जुटीं फिल्मी हस्तियां

कार्यक्रम में छॉलीवुड से जुड़े कई कलाकार और तकनीशियन मौजूद रहे। इनमें योगेश अग्रवाल, अमरदास लहरे, राजेश नायक, शमशीर सिवानी, पुष्पेंद्र सिंह, जॉनी वर्मा, करीमुल्लाह खान, चोवाराम साहू और दिलीप बैस सहित फिल्म जगत की कई हस्तियों ने हिस्सा लिया।

संस्कृति और पारिवारिक मनोरंजन पर आधारित होगी फिल्म

निर्माता दिनेश ठक्कर ने उम्मीद जताई कि ‘मोर मईके’ दर्शकों को पारिवारिक मनोरंजन के साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता से भी रूबरू कराएगी। फिल्म की शूटिंग जल्द ही गरियाबंद के विभिन्न लोकेशनों पर जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here