सोशल मीडिया पर लाइटर पिस्टल के साथ फोटो पोस्ट करना पड़ा भारी, युवक पर पुलिस की कार्रवाई

0
84

रायपुर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सोशल मीडिया पर लाइटर पिस्टल के साथ फोटो अपलोड कर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ने सोशल मीडिया पर लाइटर पिस्टल के साथ अपनी फोटो पोस्ट की है। जांच में युवक की पहचान राहुल छतरी (27), निवासी मठपुरैन बीएसयूपी कॉलोनी, टिकरापारा के रूप में हुई।

पूछताछ और सत्यापन में युवक द्वारा लाइटर पिस्टल के साथ फोटो अपलोड करना सही पाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

कार्रवाई के बाद आरोपी को सहायक पुलिस आयुक्त न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियार जैसी वस्तुओं के साथ फोटो या वीडियो पोस्ट कर भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here