रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 42 नशे में वाहन चलाते चालक पकड़े गए

0
13

9 स्थानों पर चला विशेष अभियान, कार से लेकर ट्रक चालकों तक पर कार्रवाई


रायपुर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रायपुर यातायात पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए एक ही रात में 42 नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। यह अभियान 26 जुलाई की रात सहायक पुलिस आयुक्त सतीष कुमार ठाकुर के नेतृत्व में शहर के 9 प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर चलाया गया।

ब्रीथ एनालाइजर से हुई जांच

अभियान के दौरान ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच में 20 कार चालक, 7 पिकअप चालक, 10 ट्रक चालक, 4 दोपहिया चालक और 1 ऑटो मैजिक चालक शराब के नशे में वाहन चलाते मिले। सभी के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

इस साल अब तक 3,753 मामलों में कार्रवाई

यातायात पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक 3,753 ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी है।

नशे में वाहन न चलाने की अपील

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने नागरिकों से अपील की है कि शराब या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद वाहन न चलाएं। आवश्यकता पड़ने पर सार्वजनिक परिवहन, टैक्सी या परिवार के किसी सदस्य की मदद लें। उन्होंने कहा कि **रायपुर को सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त बनाने के लिए यातायात पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति आगे भी जारी रहेगी।**

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here