एशिया रग्बी U-18 सेवन्स चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर नवादा लौटे पवन राज, भव्य स्वागत

0
131
Nby

नवादा, 9 सितंबर। चीन के किंगदाओ में आयोजित Asia Rugby U-18 Sevens Championship 2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के बाद नवादा लौटे रग्बी खिलाड़ी पवन राज का जोरदार स्वागत किया गया। चुटकिया बीघा निवासी पवन राज के स्वागत के लिए सैकड़ों खिलाड़ी और समर्थक जुटे और तिरंगा लहराकर उनका अभिनंदन किया।

पवन राज के स्वागत में ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन के साथ विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान खिलाड़ियों और समर्थकों ने देशभक्ति के नारे लगाए। जुलूस के दौरान पूरे इलाके में उत्साह और जश्न का माहौल नजर आया।

इसके बाद कृष्णा प्रसाद खेल मैदान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां पवन राज को सम्मानित किया गया। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय रग्बी टीम का हिस्सा बनना पवन राज के लिए बड़ी उपलब्धि है। उनकी इस सफलता को नवादा के खेल जगत के लिए गौरव का पल माना जा रहा है। साथ ही, उनकी उपलब्धि क्षेत्र के दूसरे युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here