रायगढ़ कलेक्ट्रेट में ACB का छापा, रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

0
33

सर्पदंश मुआवजा जारी करने के बदले रिश्वत लेने का आरोप, जांच जारी


रायगढ़ भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रायगढ़ कलेक्ट्रेट के राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सर्पदंश से मृत महिला के परिजनों को मिलने वाली मुआवजा राशि जारी कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

शिकायत के बाद बिछाया गया जाल

जानकारी के अनुसार, बुलाकीग्राम निवासी विजय सिदार ने ACB से शिकायत की थी कि उसकी पत्नी की सर्पदंश से मौत के बाद मिलने वाली शासकीय मुआवजा राशि बैंक खाते में जारी कराने के लिए बाबू रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।

रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

ACB की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी बाबू को ₹50 हजार का चेक कथित रिश्वत के रूप में लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया।

आगे की कार्रवाई जारी

गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में साक्ष्य जुटाने के साथ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here