
बिलासपुर राज्य व्यावसायिक परीक्षा (एससीवीटी) एवं हायर सेकेंडरी व आईटीआई की संयुक्त अध्यापन योजना के तहत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की आईटीआई ट्रेड की प्रायोगिक और सैद्धांतिक परीक्षाएं 17 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 7 अगस्त है।
परीक्षा में सत्र 2025-26 के एक वर्षीय व्यवसाय, सत्र 2025-27 के द्विवर्षीय व्यवसाय के प्रथम वर्ष, सत्र 2024-26 के द्विवर्षीय व्यवसाय के द्वितीय वर्ष के नियमित पात्र प्रशिक्षणार्थियों के साथ-साथ विभिन्न सत्रों के पात्र पूरक (बैकलॉग) प्रशिक्षणार्थी भी आवेदन कर सकते हैं, जिनके प्रयास शेष हैं।
निर्धारित समय-सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे में पात्र अभ्यर्थियों को आज ही अपना आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है।
एससीवीटी के अनुसार, सभी पात्र अभ्यर्थियों की प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक परीक्षाएं 17 से 24 अगस्त के बीच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।



















