हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, इलाके में बढ़ाई गई निगरानी

0
62
Nby

बलरामपुर  जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के शिवपुर जंगल में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीण जंगल में भैंस चराने गया था, इसी दौरान हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, हाथी झारखंड की ओर से क्षेत्र में पहुंचा है। वहीं इलाके में अलग-अलग चार हाथियों के विचरण की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाते हुए हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी तेज कर दी है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

घटना के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है और क्षेत्र में सुरक्षा एवं निगरानी बढ़ा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here