बलरामपुर में 16 से 19 सितंबर तक होगा सरगुजा ओलंपिक का आयोजन

0
12

बलरामपुर। जिले के राजपुर विकासखंड में 16 से 19 सितंबर 2026 तक सरगुजा ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के तहत विभिन्न खेलों की स्पर्धाएं आयोजित होंगी, जिसमें जिले के ऑनलाइन पंजीकृत खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

चार दिनों में होंगी अलग-अलग खेल प्रतियोगिताएं

16 सितंबर को एथलेटिक्स और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अगले दिन 17 सितंबर को कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल की स्पर्धाएं होंगी।

वहीं 18 और 19 सितंबर को फुटबॉल की वर्गवार एवं सामूहिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता के अंतिम दिन यानी 19 सितंबर को महिला वर्ग में रस्साकशी और कराते की स्पर्धाएं भी होंगी।

केवल ऑनलाइन पंजीकृत खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा

आयोजन में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। केवल ऑनलाइन पंजीकृत प्रतिभागी ही सरगुजा ओलंपिक की विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के पात्र होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here