2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC, अमित शाह बोले- NDA शासित सभी राज्यों में बनेगा कानून

0
20

मुंबई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि वर्ष 2029 से पहले भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकारों वाले सभी 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर दी जाएगी। मुंबई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कई राज्यों में यूसीसी पहले ही लागू हो चुका है और उन्हें विश्वास है कि 2029 से पहले बाकी सभी भाजपा-एनडीए शासित राज्यों में भी इसे लागू किया जाएगा।

‘सभी 21 राज्यों में लागू होगा UCC’

अमित शाह ने कहा कि भाजपा और एनडीए की सरकारें समान नागरिक संहिता को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि 2029 से पहले एनडीए शासित सभी 21 राज्यों में यूसीसी लागू हो जाएगा।

तीन तलाक और नक्सलवाद का भी किया जिक्र

गृह मंत्री ने तीन तलाक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसे समाप्त कर दिया गया है, जिससे मुस्लिम महिलाओं को समान अधिकार मिले हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने पांच दशकों से चले आ रहे नक्सलवाद को समाप्त कर दिया है। शाह ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि देश में समान अधिकार और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here