एशियाई खेलों में पहली बार क्रूज़ शिप बना एथलीट्स विलेज, ‘कोस्टा सेरेना’ में ठहरे खिलाड़ी

0
96
Nby

नई दिल्ली एशियाई खेलों के इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों के लिए पारंपरिक ‘एथलीट्स विलेज’ तैयार नहीं किया गया है। इसकी जगह जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेलों के दौरान खिलाड़ियों के ठहरने के लिए लग्जरी क्रूज़ शिप ‘कोस्टा सेरेना’ को एथलीट्स विलेज के रूप में तैयार किया गया है।

क्रूज़ शिप पर खिलाड़ियों के लिए पूरी व्यवस्था

‘कोस्टा सेरेना’ में खिलाड़ियों के ठहरने के साथ-साथ भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। इस अनोखी व्यवस्था के चलते क्रूज़ शिप एशियाई खेलों के दौरान आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

पहली बार अपनाया गया ऐसा मॉडल

आयोजकों ने पारंपरिक एथलीट्स विलेज की जगह क्रूज़ शिप का इस्तेमाल कर खिलाड़ियों के आवास की व्यवस्था की है। जापान के आइची-नागोया से डीडी न्यूज़ संवाददाता गौरव कुमार ने क्रूज़ शिप पर खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और इस अनोखी व्यवस्था की जानकारी साझा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here