
बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में पुड्डु गांव के पास बीती रात दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दो बाइक की सीधी भिड़ंत से हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि पुड्डु गांव के पास दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में आमने-सामने आ गईं और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बालोद में कार की टक्कर से दो बच्चों की मौत
वहीं, बालोद जिले में भी बीती रात सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
हादसे के बाद कार चालक और उसका साथी वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।















