
नई दिल्ली एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों ने एक और पदक अपने नाम किया है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रुद्रांक्ष पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ माने की भारतीय तिकड़ी ने रजत पदक जीता।
1890.1 अंक के साथ भारत दूसरे स्थान पर
भारतीय टीम ने कुल 1890.1 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रही। चीन की टीम ने 1899.0 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।
✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
रुद्रांक्ष और हिमांशु व्यक्तिगत फाइनल में
टीम स्पर्धा में रजत जीतने के साथ रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में भी जगह बनाई।
इस पदक के साथ एशियन गेम्स 2026 में निशानेबाजी में भारत के पदकों की संख्या तीन हो गई थी। बाद में इसी स्पर्धा के व्यक्तिगत फाइनल में हिमांशु ने रजत और रुद्रांक्ष ने कांस्य पदक जीता।


















