जगदलपुर में पिता ने जीवित बेटी का किया पिंडदान, प्रेम विवाह और धर्म परिवर्तन के बाद तोड़ा संबंध

0
633

जगदलपुर शहर के धरमपुरा क्रमांक-3 में एक परिवार द्वारा अपनी जीवित बेटी का पिंडदान किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बेटी के मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह और धर्म परिवर्तन के बाद उसके पिता ने उससे संबंध खत्म करने का फैसला लिया और हिंदू रीति-रिवाज से पिंडदान की रस्म निभाई।

मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह के बाद धर्म परिवर्तन की जानकारी

मिली जानकारी के मुताबिक, धरमपुरा निवासी सुजान दत्ता की बेटी सिमरन दत्ता ने हाल ही में एक मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद उसके धर्म परिवर्तन की जानकारी भी सामने आई।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

परिजनों के अनुसार, उन्होंने सिमरन को अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने निर्णय पर कायम रही।

घर पर मंत्रोच्चार के बीच की पिंडदान की रस्म

इसके बाद पिता सुजान दत्ता ने बेटी से सभी संबंध समाप्त करने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने सिर मुंडवाया और घर पर पंडितों की मौजूदगी में मंत्रोच्चार के साथ पिंडदान की रस्म पूरी की।

पिता ने सार्वजनिक रूप से कहा कि अब उनकी बेटी से कोई संबंध नहीं रहेगा।

परिवार ने लगाए ‘लव जिहाद’ के आरोप

परिवार की ओर से इस विवाह और धर्म परिवर्तन को ‘लव जिहाद’ से जोड़कर भी आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, यह परिवार का आरोप है और इससे संबंधित अन्य तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here