
बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान जमीन में छिपाकर रखे गए एक माओवादी डंप का पता लगाया है। डंप से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य सैन्य सामग्री बरामद की गई है।
जंगल में तलाशी के दौरान मिला डंप
जानकारी के अनुसार, बेदरे थाना क्षेत्र के लंका-पहाड़ी जंगल में सुरक्षा बलों की टीम तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान जमीन में छिपाकर रखे गए सामान का पता चला।
बरामद सामग्री में एसएलआर-एलएमजी राइफल, इंसास राइफल, .315 बोर की बंदूक, बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल सेल, हैंड ग्रेनेड, कारतूस और मैगजीन शामिल हैं।
सुरक्षा बलों ने बरामद हथियार और अन्य सामग्री को कब्जे में ले लिया है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।















