‘बिग बॉस-20’ ने बनाया नया स्ट्रीमिंग रिकॉर्ड, एक हफ्ते में 2 करोड़ यूनिक व्यूअर्स का आंकड़ा पार

0
10

मुंबई सलमान खान की मेजबानी वाला रियलिटी शो ‘बिग बॉस हिंदी सीजन 20’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। 6 सितंबर को प्रीमियर हुए इस सीजन ने पहले ही कुछ ही दिनों में स्ट्रीमिंग के मामले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

एक हफ्ते में 2 करोड़ व्यूज़ का आंकड़ा पार

ऑरमैक्स मीडिया की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक, 20 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह में ‘बिग बॉस हिंदी S20’ ने 2 करोड़ व्यूज़ का आंकड़ा पार किया। इसके साथ ही यह 2026 में एक ही सप्ताह में 2 करोड़ व्यूज़ हासिल करने वाला पहला गैर-क्रिकेट प्रॉपर्टी बन गया।

जियो हॉटस्टार के अनुसार, ये आंकड़े भारत में उन यूनिक दर्शकों को दर्शाते हैं, जिन्होंने शुरुआती सप्ताह में शो को 30 मिनट से अधिक समय तक देखा। ऑरमैक्स स्ट्रीमव्यू सोमवार से रविवार के साप्ताहिक चक्र के आधार पर आंकड़े जारी करता है।

ड्रामा और विवादों ने बढ़ाई दर्शकों की दिलचस्पी

शो में शुरुआत से ही कप्तानी की जंग, राशन को लेकर विवाद और कंटेस्टेंट्स के बीच बदलते समीकरण देखने को मिल रहे हैं। काजी, माही, अमरपाली और युंग के बीच हुए मतभेदों ने घर के माहौल को और चर्चा में ला दिया है।

वहीं, ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान के कंटेस्टेंट्स को दिए गए रियलिटी चेक और टास्क में आने वाले अलग-अलग ट्विस्ट भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

टीवी के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी पकड़

‘बिग बॉस-20’ का प्रसारण कलर्स टीवी पर हो रहा है, जबकि इसे जियो हॉटस्टार पर डिजिटल रूप से स्ट्रीम किया जा रहा है। शो में टीवी, फिल्मों और डिजिटल दुनिया से जुड़े अलग-अलग कंटेस्टेंट्स को एक ही घर में लाया गया है।

ऑरमैक्स मीडिया के आंकड़ों के अनुसार, शुरुआती सप्ताह में 2 करोड़ यूनिक दर्शकों का आंकड़ा पार करना शो की डिजिटल पहुंच को दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here