खेत में काम कर रही महिलाओं पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत; दो गंभीर

0
59
Nby

बालोद । बालोद जिले में खेत में काम कर रही तीन महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के पथराटोला गांव की है।

खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, पथराटोला गांव में कुछ महिलाएं खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई और तीन महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं।

हादसे में अनुसुइया बाई पति ज्योति राम मसिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं क्लेन्द्री बाई पति जगन्नाथ पिस्दा और रामेश्वरी सहारे पति दिलबर सहारे गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव की कार्रवाई शुरू की गई। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here